फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teacher's body found hanging under suspicious circumstances

Pratapgarh News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher's body found hanging under suspicious circumstances
संग्रामपुर क्षेत्र के रायपुर फुलवारी स्थित मकान में बृहस्पतिवार को सहायक अध्यापक राम प्रकाश वर्मा (46) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और बीएलओ कार्य के दबाव से मानसिक तनाव का जिक्र है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राम प्रकाश वर्मा प्रतापगढ़ जिले के गौहानी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी मीरा कुछ दिन पहले बच्चों के साथ ससुराल बढ़ईपुर चली गई थीं और वह रायपुर फुलवारी स्थित मकान में अकेले रह रहे थे। बुधवार रात फोन करने पर कॉल रिसीव न होने पर बृहस्पतिवार सुबह परिजन मकान पहुंचे। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी की छत के सहारे अंदर झांककर देखा गया तो उनका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीएलओ कार्य और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मानसिक परेशानी का उल्लेख है और किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटा बोला—तनाव में रहते थे पिता



बेटे आलोक वर्मा ने बताया कि विभागीय कार्य का दबाव काफी था जिससे पिता तनाव में रहते थे। घटना से पहले गांव जाते समय बीआरसी से फोन आया था, जिसमें मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े फार्म तत्काल जमा करने का दबाव बनाया गया। जानकारी न देने पर सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई थी। पिता लल्लन प्रसाद वर्मा के अनुसार घर में कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। वह करीब एक माह से सुबह से देर रात तक बीएलओ कार्य में लगे रहते थे, जिससे मानसिक तनाव था।



बिलख पड़ी पत्नी, बच्चे सदमे में

घटना के बाद पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी वंदना (17), बेटे आलोक (14) और अमन दीप (12) सदमे में हैं। पिता लल्लन वर्मा सहित परिजनों को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे हैं।



विभाग से नहीं की थी कोई शिकायत : बीईओ

प्रतापगढ़ के सड़वा चंदिका ब्लॉक के बीईओ जंगीलाल ने बताया कि शिक्षक की ड्यूटी पंचायत मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाई गई थी, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया था। इसके बाद नियमानुसार उनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी और बुधवार को उन्होंने ड्यूटी की भी थी। विभाग से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed