फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tajia buried amidst grief in Karbala

Pratapgarh News: करबला में गम के बीच दफन हुआ ताजिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tajia buried amidst grief in Karbala
मुहर्रम की दसवीं तारीख पर ताजियेदारों ने ताजिया चौक से नगर के चांदपुर तुरकान स्थित करबला पहुंचाया। महिलाओं ने यहां पर फातिहा पढ़कर अपने गमों का इजहार किया। इस मौके पर युवाओं ने करतब दिखाए। देर शाम गमजदा माहौल में ताजिया करबला के बगल स्थित तालाब के किनारे दफन किया गया। साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया। इलाके के चिकपट्टी, पुरानी पट्टी, चांदपुर तुरकान, रायपुर कटरा समेत कई मोहल्ले के ताजियेदारो में ताजिया दफन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल वार्ड सभासदों के साथ करबला पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। यहां ताजियेदार नन्हकू राईन, मो. नईम, जब्बार राईन, मुख्तार, मुन्नान, कारी साबिरुल कादरी, हाफिज फिरोज, हाफिज इसरार, अब्बास अली राइन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed