फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tableaux will get entangled in a web of wires

Pratapgarh News: तारों के मकड़जाल में उलझेंगी झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Tableaux will get entangled in a web of wires
शहर के बाबागंज क्षेत्र में जर्जन बिजली का पोल। संवाद
दशहरा नजदीक है। मेला और भरत मिलाप के दौरान शहर में 100 से अधिक झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार बिजली के तारों में झांकियों के उलझने का अंदेशा है। सड़क किनारे कई जगहों पर खुले में ट्रांसफार्मर अभी तक रखे हैं। इससे विभाग की काम करने की गति पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


श्रीरामलीला समिति के बैनर तले 20 अक्तूबर को ऐतिहासिक दशहरा मेला व 22 अक्तूबर को भरत मिलाप का मंचन होगा। इस बार पूरे शहर में झांकियों का भ्रमण होगा। इसके बाद भी बिजली विभाग चिह्नित रूट पर ढीले तारों को कसने और हटाने में लापरवाही बरत रहा है। जोगापुर से रामलीला मैदान तक एलटी लाइन व मेनलाइन के तार हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

जोगापुर में देवकली के पास मेनलाइन का तार सड़क के बीच से होकर गुजरा है। इस मार्ग से गुजरने वाली झांकियों व पताकों के चलते तारों को पाइप से ढका जा रहा है। बाबागंज और सिनेमा रोड पर खंभा तिरछा हो गया है। उसमें तारों का मकड़जाल है। लोगों ने इसे हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत शुरू कर दी है लेकिन गति धीमी बताई जा रही है। एसडीओ टाउन चंद्र कुमार ने बताया कि पर्व से पहले 11 केवी की लाइन को केबल लाइन में तब्दील किया जाएगा। ट्रांसफार्मर को पन्नी लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। अधिकतर कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
झांकियों का रूट चार्ट
- गोपाल मंदिर से घंटाघर चौराहा, भगवा चुंगी, कचहरी रोड होते हुए राजा पाल टंकी तक

- जोगापुर से घंटाघर होते हुए सदर मोड़ तक
- चिलबिला से घंटाघर होते हुए भगवाचुंगी
- दहिलामऊ से आंबेडकर चौराहा होते हुए घंटाघर तक
वर्जन
हर साल भरत मिलाप पर चौकी निकली जाती है। दो चौकी एक साथ नहीं निकल पाती है। विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। तारों की वजह से भी दिक्कत होती है। तारों से झांकियों को बचाने में काफी परेशानी होती है। इसे समय रहते ठीक किया जाए। - भरत लाल, बजरंग दल

----
भरत मिलाप के दौरान के सड़क पर चौकियों व झांकियों की कतार दिखती है। बेतरतीब खंभे और तारों के जाल में झांकियों के फंसने से अव्यवस्था उत्पन्न होती है। पहले ही दुरुस्त कर लिया जाए ताकि मेले और भरत मिलाप में दिक्कत न हो। - राजू शर्मा, भरत दल

शहर के बाबागंज क्षेत्र में जर्जन बिजली का पोल। संवाद

शहर के बाबागंज क्षेत्र में जर्जन बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed