{"_id":"68b9d375370573de280f2e1d","slug":"symptoms-of-bone-breakage-students-were-confused-by-the-questions-on-fracture-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-147123-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हड्डी टूटने के लक्षण, फ्रैक्चर के प्रश्नों को देख चकराए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हड्डी टूटने के लक्षण, फ्रैक्चर के प्रश्नों को देख चकराए परीक्षार्थी
विज्ञापन
स्पेशल बैक पेपर परीक्षा में हड्डी टूटने के लक्षण और फ्रैक्चर के जटिल प्रश्नों को देख परीक्षार्थी चकरा गए। प्रश्नों का जवाब देने में परीक्षार्थियों के पसीने छूटने लगे। तुक्का लगाकर परीक्षार्थियों ने सवालों के जवाब दिए।
एमडीपीजी और पीबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्पेशल बैक परीक्षा हुई। तीन पालियों में हुई परीक्षा में 336 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। 2012 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
एमडीपीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. शैलेंद्र मिश्र की उपस्थिति में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि 902 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 162 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीबीपीजी कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ में प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव की देखरेख परीक्षा संपन्न हुई। कुल 1110 परीक्षार्थी उपस्थित और 174 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
सह पाठ्यक्रम में प्राथमिक चिकिस्ता, शारीरिक शिक्षा एवं योगा, स्किल डेवलपमेंट व पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। स्नातक छठवें सेमेस्टर के परीक्षार्थी अनुराग कश्यप ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा प्रश्नपत्र के प्रश्नों का स्तर कठिन था। हड्डी टूटने के लक्षण और फ्रैक्चर से जुड़े कठिन प्रश्न पूछे गए। स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि फ्रैक्चर से जुड़े उन शब्दों को प्रश्नों में दिया गया था, जिसे पहली बार देखा। जैसे काम्युनिटेड फ्रैक्चर, बहुखंडीय फ्रैक्चर के प्रश्न थे।