फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspect caught with knife in search at court gate

Pratapgarh News: कोर्ट के गेट पर तलाशी में चाकू संग पकड़ा गया संदिग्ध

Wed, 28 Jun 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Suspect caught with knife in search at court gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कोर्ट के 5 नम्बर गेट पर बुधवार को सिपाही ने एक संदिग्ध को चाकू संग पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
कोर्ट के 5 नम्बर गेट पर बुधवार को सुरक्षा में तैनात सिपाही ने मेटल डिटेक्टर डोर पर संकेतक अलार्म बजने पर एक संदिग्ध को रोका, जिसके पास चाकू मिला। संदिग्ध की पहचान अंतू के कल्याणपुर गांव के वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी यह नहीं बता पाया कि वह कोर्ट परिसर में चाकू लेकर क्यों प्रवेश रहा था। इससे उसे हिरासत में लेकर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। नगर कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एक माह पहले कोर्ट के पास दुराचार के आरोपी पर चाकू से हमला होने बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। लखनऊ में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद सभी गेट पर सिपाही संदिग्ध लोगों की तलाशी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed