{"_id":"1518ebc3ed5e8f2c357f27beb3d339cb","slug":"students-run-gallop-in-winter-and-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में सरपट दौड़े छात्र और छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में सरपट दौड़े छात्र और छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Dec 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता ‘पराक्रम’ के दूसरे दिन विश्वेश्वरैया हाउस का दबदबा रहा। दौड़ व भाला फेंक में छात्रों ने तो जौर दिखाया ही छात्राओं का भी बोलबाला रहा। अव्वल रहे छात्र व छात्राओं को प्रधानाचार्य राजेश चंद्रा ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में सबसे पहले छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें विश्वेश्वरैया हाउस के आशुतोष पांडेय प्रथम, भाभा हाउस के मुनेश कुमार द्वितीय और रमन हाउस के विपिन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 100 मीटर छात्रा दौड़ में विश्वेश्वरैया हाउस की आश्रुति तिवारी प्रथम, रमन हाउस की छात्रा सुरभि सिंह द्वितीय और मालवीय हाउस की नेहा सिंह का तीसरे स्थान पर कब्जा रहा। 200 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में विश्वेश्वरैया हाउस के छात्र आशुतोष पांडेय पहले और मालवीय हाउस के छात्र शशिशेखर तिवारी दूसरे एवं भाभा हाउस के छात्र मुनेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में विश्वेश्वरैया हाउस के अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि भाभा हाउस के दीपककुमार पटेल दूसरे और भाभा हाउस के छात्र कमलेंद्र कुमार शुक्ल तीसरे स्थान पर रहे।
अव्वल रहे इन छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रधानाचार्य ने उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर यांत्रिक अध्यक्ष एसके वर्मा, इलेक्ट्रानिक्स अध्यक्ष योेगेश सिंह, डॉ. अमिताभ त्रिपाठी, अजय कुमार, संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, बीबी मौर्या, संतोष कुमार गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, रमेश चंद्र, वीरेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार सिंह, सुनील कुमार, राज कुमार, जय शंकर तिवारी, शिव सागर तिवारी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, जय प्रकाश मिश्र आदि रहे।