{"_id":"5f74dfa38ebc3e9ba96a6d83","slug":"students-demonstrated-infron-of-mdpg-college-after-coming-out-exam-room-pratapgarh-news-ald287717128","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छूटने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा छूटने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
एमडीपीजी कालेज प्रशासन के विरोध में छात्रों द्वारा जाम लगाये जाने के दौरान जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। समयसारिणी संशोधित होने से हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा छूटने से आक्रोशित बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने बुधवार को एमडीपीजी कॉलेज के सामने प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर जाम लगा दिया। कॉलेज पर तिथियों में हुए बदलाव की जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए 50 से भी अधिक छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते रहे। सूचना पाकर एसडीएम सदर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पुन: परीक्षा कराए जाने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
एमडीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष हिंदी विषय में 251 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कॉलेज प्रशासन द्वारा तीन सितंबर को जारी परीक्षा समयसारिणी में हिंदी प्रथम प्रश्न की परीक्षा के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। कोविड-19 के संक्रमण के चलते बाद में परीक्षा की संशोधित समय सारणी जारी की गई। जिसमें परीक्षा की तिथि 27 सिंतबर कर दी गई। संशोधित समयसारिणी की जानकारी ज्यादातर परीक्षार्थियों को नहीं हो सकी। इसके चलते परीक्षा में कुल 183 परीक्षार्थियों ने ही भाग लिया। 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 30 सितंबर को सुबह आठ बजे से परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी एमडीपीजी कॉलेज पहुंचे।
इस दौरान 27 सिंतबर को परीक्षा संपन्न होने की जानकारी हुई तो वे भड़क गए। कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एमडीपीजी गेट के सामने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक परीक्षार्थियों का प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद एसडीएम मोहनलाल गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परीक्षार्थियों ने कहा कि तीन सितंबर को जारी समयसारिणी को संशोधित कर परीक्षा 27 सितंबर को संपन्न करा ली गई। इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसलिए दोबारा परीक्षा कराई जाए। परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन कालेज प्रशासन को सौंपा। एसडीएम के समझाने के बाद परीक्षार्थी शांत हुए।
विज्ञापन
परीक्षा की संशोधित समयसारणी जारी की गई थी। समाचार पत्रों के साथ कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी इसे चस्पा किया गया था। अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिनकी परीक्षा छूट गई उनसे प्रार्थना पत्र लिए गए हैं। जिसे विश्वविद्यालय को अग्रसारित किया जाएगा। -सीएन पांडेय, जनसूचना अधिकारी, एमडीपीजी कॉलेज
दो किमी तक लगा रहा जाम, एक घंटे बाद पहुंचे कोतवाल
प्रतापगढ़। परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों द्वारा लगाए जाम से राजमार्ग के दोनों तरफ करीब दो किमी तक लंबा जाम लगा रहा। दोपहिया, चार पाहिया के साथ बड़े वाहन भी जाम में फंसे रहे। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था, मगर नगर कोतवाल इससे बेखबर रहे। एमडीपीजी कॉलेज गेट पर छात्रों के प्रदर्शन की भनक उनको नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद वह मौके पर पहुंचे। खास बात यह है कि राजमार्ग पर लगे लंबे जाम में वह खुद काफी देर तक फंसे रहे। किसी तरह मशक्कत कर कॉलेज गेट तक पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसी ने उनकी एक नहीं सुनी।