फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students are searching for colleges for D.El.Ed admission

Pratapgarh News: डीएलएड दाखिले के लिए विद्यार्थी खोज रहे कॉलेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students are searching for colleges for D.El.Ed admission
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निजी कॉलेज संचालक सीट भरने के लिए हाथ-पांव मारना शुरू कर दिए हैं। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और कम शुल्क का प्रलोभन देकर दाखिला कराने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बावजूद इसके विद्यार्थी निजी कॉलेजों से कन्नी काटे हुए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज से शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू कर दिया गया। 15 दिसंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रति विद्यार्थी 18 दिसंबर तक ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आते ही निजी कॉलेज संचालक सीट भरने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 5700 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस जमा करनी होती है। जबकि निजी कॉलेजों में चार गुना से अधिक फीस वसूली जाती है। जिले में एक सरकारी व 59 निजी डीएलएड कॉलेज संचालित है। रानीगंज के आलोक सिंह ने बताया कि सरकारी कॉलेज मिलने पर ही दाखिला लेंगे। पट्टी के अमित प्रजापति ने बताया सरकारी कॉलेज में फीस कम लगती है। निजी कॉलेजों में प्रैक्टिकल फीस आदि के नाम वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड ने भी बिगाड़ा क्रेज
परिषदीय विद्यालयों की अध्यापक भर्ती परीक्षा से बीएड डिग्री धारकों को बाहर कर दिया गया है, लेकिन प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में सरकार ने राहत दे दी है। बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थी ही इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अधिक दाखिला होना अच्छी बात है। निजी कॉलेजों को प्रयास भी करना चाहिए कि दाखिले में वृद्धि हो।

रमेश तिवारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed