{"_id":"631f8b9767bf0368003fda2b","slug":"student-leaving-for-school-dies-after-falling-from-train-pratapgarh-news-ald3414369179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए निकले छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए निकले छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत
विज्ञापन
मृतक आदित्य सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क स्कूल के लिए निकले सातवीं के छात्र की जनता एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गई। छानबीन के दौरान जेब में मिले स्कूल के आईकार्ड से पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के राजुला पतैंया निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह जौनपुर में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंगराबादशाहपुर में रहते हैं। उनका बेटा आदित्य सिंह (13) मुंगराबादशाहपुर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
सोमवार को वह तैयार होकर घर से स्कूल के लिए निकला, मगर स्कूल जाने के बजाय रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रतापगढ़ की तरफ आ रही जनता एक्सप्रेस में सवार हो गया। वह ट्रेन के गेट के पास खड़ा था। नगर कोतवाली के छैवा पुल से वह बकुलाही नदी में गिर पड़ा। नदी के करीब मवेशी चरा रहे लोग उसे ट्रेन से गिरते देख भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पृथ्वीगंज चौकी की पुलिस ने छानबीन करते हुए बैग में मिले स्कूल के आईकार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। आदित्य की मौत की खबर से बदहवाश परिजन घटनास्थल की ओर भागे। बेटे का शव देख परिजन बिलख पड़े। आदित्य दो भाइयों में बड़ा था।