फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student died under suspicious circumstances, family members performed last rites

Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Sun, 08 Oct 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Student died under suspicious circumstances, family members performed last rites
- पुलिस को नहीं दी गई सूचना, लालगंज के बेल्हा गांव की घटना
विज्ञापन

जलेशरगंज। बारहवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। लालगंज कोतवाली के बेल्हा मदनगढ़ गांव निवासी जीतलाल कोरी की उन्नीस वर्षीय पुत्री शांति कोरी गांव के अलका प्रमोद तिवारी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
रविवार को सुबह परिजन घर के बाहर कामकाज में व्यस्त थी। किसी काम से परिजन घर में गए तो कमरे में छात्रा अचेत हालत में जमीन पर पड़ी थी। यह देख परिजनों ने चिकित्सक को बुलाया तो उसने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतका तीन बहनों तथा एक भाई में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

छात्रा की मौत के कुछ देर बाद ही परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए। गांव में कोई इसे आत्महत्या बता रहा है तो कोई सर्पदंश से मौत की बात करता दिखा। चर्चा इस बात की भी रही कि सुबह छात्रा को किसी बात को लेकर घर के किसी सदस्य ने फटकार लगाई थी, जिसके बाद यह घटना हो गई। लालगंज कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि छात्रा की मौत की जानकारी नही है। परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed