{"_id":"686ec407dff8590eea096ef1","slug":"strike-against-privatisation-affects-business-worth-rs-30-crore-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-143270-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: निजीकरण के विरोध में हड़ताल से 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: निजीकरण के विरोध में हड़ताल से 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
मीराभवन स्थित ग्रामीण बैंक में हड़ताल कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों के साथ बिजली और एलआईसी कर्मी लामबंद हुए। कार्य बहिष्कार कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विरोध के चलते संस्थानों में ताला लटकता रहा। उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा। हड़ताल की वजह से विभागों का करीब 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अरेबिया यूनियन ने मीराभवन स्थित बैंक शाखा कार्यालय पर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल किया। महामंत्री सुमित झा ने कहा कि बैंकों के निजीकरण, बैकिंग ढांचे को सशक्त बनाने, नियमित भर्ती शुरू करने के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग की जा रही है। इधर, चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समीप कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सृजन कुमार ने कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण का आदेश वापस लिया जाए।
वहीं बीएसएनएल, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग के श्रमिकों ने जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में कचहरी में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।