फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sticks wielded in land dispute; elderly man loses his life

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, बुजुर्ग की जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sticks wielded in land dispute; elderly man loses his life
बाभनपुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस दौरान मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। दो अन्य महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बाभनपुर निवासी दयाशंकर वर्मा (62) का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चलने लगीं। इस दौरान चार लोग जख्मी हो गए। शोर-शराबा सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी।
विज्ञापन

मारपीट में घायल दयाशंकर और उनके बेटे धर्मराज (30) व रीता नाम की दो महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। महिलाओं का प्राथमिक उपचार घर भेज दिया गया। घायल दयाशंकर व उसके बेटे धर्मराज को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर करीब 12 बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। धर्मराज की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्मराज की पत्नी रीता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed