{"_id":"6a8b310db6cd5b1dad09619a","slug":"stand-staff-beat-up-e-rickshaw-driver-at-railway-station-premises-commotion-ensues-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-176021-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन परिसर में स्टैंड कर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन परिसर में स्टैंड कर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन परिसर में शनिवार रात करीब आठ बजे स्टैंड कर्मियों ने वाहन खड़ा करने के विवाद में ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक को जान बचाने के लिए जीआरपी थाने में छिपना पड़ा। सूचना मिलने पर महिलाएं स्टेशन पहुंची और हंगामा करने लगीं। यह देख आरोपी स्टैंड कर्मी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
जीआरपी एसओ पंकज भाष्कर ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर स्टैंड कर्मियों ने ई-रिक्शा चालक अमरनाथ निवासी निर्मल तिराहा की पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने ई-रिक्शा चालक के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी। यह सुनते ही परिजन व महिलाएं स्टेशन पहुंचीं और जमकर हंगामा किया।
यह देख कर्मचारी स्टैंड छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि कोतवाली सीमा क्षेत्र में मारपीट हुई है इसलिए पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।