फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sports:::: Hockey stick in hand... a shower of medals on the field

खेल:::: हाथ में हॉकी स्टिक... मैदान पर मेडल की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sports:::: Hockey stick in hand... a shower of medals on the field
जैनब हसन हॉकी ​खिलाड़ी।
शहर के तहसील वार्ड निवासी जैनब हसन (17) ने वर्ष 2022 में हाथ में हॉकी स्टिक को थाम आर्थिक तंगी को मात देने का फैसला लिया। उसी स्टिक के जरिये वह मैदान पर मेडल की झड़ी लगा रही हैं। वह एकेडमिक नेशनल, सब जूनियर नेशनल और खेलो इंडिया जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित कर चुकी हैं। वह कई पदक विजेता टीम का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन

12वीं में पढ़ने वाली जैनब के घर की माली हालत ठीक नहीं है। पिता नुरुल हसन एसी की मरम्मत करते हैं। मां साबिर बेगम गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बीच भी जैनब ने हिम्मत नहीं हारी और हॉकी खेलना शुरू किया। दिन-रात खुद को तराशा। मैदान में घंटों पसीना बहाया। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल के खेल शिक्षक ने बढ़ाया हौसला
परिषदीय विद्यालय शंकर दयाल में कक्षा आठवीं में पढ़ाई के दौरान खेल शिक्षक मो. जसीम जैनब के हुनर से प्रभावित हुए। उन्होंने जैनब की हौसलाअफजाई की। उन्हें हॉकी में कॅरिअर बनाने की सलाह दी। इसके बाद जैनब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोच के मार्गदर्शन में अपने को बेहतर किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए टीम से जुड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैनब ने बताया कि स्कूल से निकलकर वह अनवर सोसाइटी के खुर्शीद अली के संपर्क में आईं। उन्होंने हॉकी से जुड़ी तकनीकों से रूबरू कराया। इसी की बदौलत जैनब ने वर्ष 2023 में सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2024 में सब जूनियर नेशनल ओपन और खेलो इंडिया में मप्र एकेडमी की ओर से स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 2025 में जूनियर नेशनल में प्रतिभाग किया। वहीं, उत्तर प्रदेश की ओर से स्कूल स्टेट प्रतियोगिता-2025 में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed