फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   special train for magh mela

अासान होगी माघ मेले की राह, चलेगी स्पेेशल ट्रेन

Sun, 14 Jan 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पांच स्नान पर्वों पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। अयोध्या से चलने वाली स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागघाट तक जाएगी। इसके अलावा प्रतापगढ़ से इलाहाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रयाग स्टेशन में दो मिनट का स्टापेज दिया जाएगा। माघ मेला का पहला स्नानपर्व 14-15 जनवरी को है। प्रमुख स्नानपर्वों पर अयोध्या, फैजाबाद, सुलतानपुर और प्रतापगढ़ से श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने जाते हैं। इलाहाबाद जाने के लिए पर्याप्त ट्रेनें न होने के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैै। इसी को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्नान पर्वों पर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 14, 16, 22, 31 जनवरी व दो फरवरी को अयोध्या से स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो सुलतानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागघाट जाएगी। हालांकि अभी ट्रेनों का समय नहीं घोषित किया गया है। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए कंट्रोल रूम से मैसेज आया है। प्रयास किया जाएगा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन

यात्रियाें को राहत, 15 से चलने लगेेगी पद्मावत एक्‍सप्रेस
प्रतापगढ़। दिसंबर में बंद हुई पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन 15 जनवरी से होगा। रेल मुख्यालय से आदेश आने के बाद यात्रियों ने फिर इस ट्रेन के लिए आरक्षण कराना शुरू कर दिया है। सुबह से दोपहर तक यात्री आरक्षण काउंटर के सामने लाइन में खड़े रहते हैं। वहीं आनंद विहार से वाराणसी जाने वाली गरीब रथ शनिवार को करीब 12 घंटे देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। हरिद्वार से चलकर इलाहाबाद जाने वाली हरिद्वार तकरीबन दस घंटे लेट रही। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल लगभग तीन घंटे, लखनऊ से बनारस जाने वाली टूवीपीएल पैसेंजर करीब तीन घंटे देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed