{"_id":"5f3c254a8ebc3eabed24c3df","slug":"sp-sanjeev-tyagi-returned-from-prayagraj-anurag-arya-is-commanded-by-belha-pratapgarh-news-ald283896287","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से लौटाए गए एसपी संजीव त्यागी, अनुराग आर्य को बेल्हा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से लौटाए गए एसपी संजीव त्यागी, अनुराग आर्य को बेल्हा की कमान
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए संजीव त्यागी मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के लिए फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रतापगढ़ का कार्यभार ग्रहण करने पर अचानक शासन ने रोक लगा दी। उनके इंतजार में सरकारी कार के साथ पुलिसकर्मी प्रयागराज में डटे रहे। हालांकि देर शाम उन्हें बुुला लिया गया। अब संजीव त्यागी को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध करते हुए मऊ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का रविवार को बागपत तबादला हो गया।
सोमवार को वह कार्यभार ग्रहण करने के लिए बागपत रवाना हो गए। शासन ने बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ भेजा था। वह मंगलवार को कार्यभार लेने के लिए फ्लाइट पकड़कर प्रयागराज पहुंचे। उन्हें लेने के लिए सरकारी कार व सुरक्षाकर्मी भी प्रयागराज भेजे गए थे। उनके प्रयागराज पहुंचते ही प्रतापगढ़ का कार्यभार ग्रहण करने से रोक दिया गया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहीं।
शाम तक इंतजार करने के बाद सरकारी कार व सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया गया। देर रात शासन ने संजीव त्यागी को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध करते हुए प्रयागराज से वापस बुला लिया। अब मऊ जनपद के एसपी अनुराग आर्य को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह 2013 बैच के आईपीएस हैं।