फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP put up tent at Mahuli Mandi Gate, DM-SP got it removed

Pratapgarh News: महुली मंडी गेट पर सपाइयों ने लगाया टेंट, डीएम-एसपी ने हटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
SP put up tent at Mahuli Mandi Gate, DM-SP got it removed
महुली मंडी परिसर के स्ट्रॉन्ग रूम की रखवाली के लिए अर्द्धसैनिक बल के अलावा 256 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। आठ-आठ घंटे निगरानी करने के लिए छह थानेदार व तीन सीओ भी लगातार नजर रखे हुए हैं। तीसरी आंख से निगहबानी की जा रही है। ऐसे में महुली मंडी गेट पर सपा समर्थकों ने सोमवार को टेंट लगाकर निगरानी शुरू कर दी। जिससे प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।
विज्ञापन

देर रात भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल महुली मंडी के प्रवेश द्वार पहुंचे। गेट के करीब टेंट लगाकर बैठे सपा कार्यकर्ताओं को हटाने लगे। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। अफसरों ने सपा प्रत्याशी से बातचीत की तो पता चला कि उनकी बिना जानकारी में समर्थकों ने यह कदम उठाया है। सभी को जल्द से जल्द टेंट हटाने को कहा गया। इसे लेकर करीब पंद्रह मिनट तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अफसरों ने सुरक्षा ड्यूटी का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि बिना अनुमति के टेंट लगाकर बैठने से माहौल खराब हो सकता है। 26 प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं। यदि सभी ऐसा करेंगे तो दिक्कत होगी। आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed