फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP district president's property worth Rs 1.25 crore seized, district administration takes action under Gangst

Pratapgarh News : सपा जिलाध्यक्ष की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिला प्रशासन ने गैंगस्टर के तहत की कार्रवाई

Wed, 29 Oct 2025 12:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 12:34 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के ऊपर जिला प्रशासन लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट धारा 14 (1) के तहत जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ उसकी 1.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इसके पहले भी जिला प्रशासन सपा जिलाध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर चुका है।

विज्ञापन
SP district president's property worth Rs 1.25 crore seized, district administration takes action under Gangst
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के घर की कुर्की करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के ऊपर जिला प्रशासन लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट धारा 14 (1) के तहत जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ उसकी 1.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इसके पहले भी जिला प्रशासन सपा जिलाध्यक्ष की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर चुका है।

विज्ञापन

मानिकपुर थाने के एचएस छविनाथ यादव के ऊपर गैंगस्टर भी लगा है। उनके गैंग का नंबर डी-41 पंजीकृत है। मौजूदा समय में वह कौशाम्बी जेल में बंद हैं। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से 23 सितंबर को सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ का मकान कुर्क करने का आदेश दिया था। जिला प्रशासन ने सपा नेता को आपराधिक माफिया घोषित कर रखा है। उसके ऊपर 53 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

कुंडा एसडीएम वाचस्पति सिंह, कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित की टीम मंगलवार को मानिकपुर के मऊदारा करेंटी निवासी सपा नेता छविनाथ यादव की पत्नी प्रियंका के नाम से प्रयागराज के नेहरू नगर कोऑपरेटिव हाउसिंग स्कीम, सादियाबाद उपरहार में बने 1.25 करोड़ की लागत से बने मकान को जब्त करने की कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ने संपत्ति अपराध से बनाई थी। आपराधिक कृत्य करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed