फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP angry on getting pending deliberations, reprimanded the inspectors

Pratapgarh News: विवेचनाएं लंबित मिलने पर एसपी नाराज, दरोगाओं को फटकारा

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
SP angry on getting pending deliberations, reprimanded the inspectors
लालगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में देरी देख उपनिरीक्षकों को फटकार लगाई। शीघ्र निस्तारण नहीं किए जाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन

रविवार की रात पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल अचानक लालगंज कोतवाली पहुंच गए। यहां निरीक्षण के दौरान लगभग 400 विवेचनाएं लंबित पाए जाने पर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने विवेचनाओं के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले उपनिरीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि गुण व दोष के आधार पर लंबित विवेचनाओं को निस्तारण में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए सप्ताह भर का समय उपनिरीक्षकों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने लापरवाह दरोगाओं की सूची भी कोतवाल कमलेश पाल से मांगा है। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में अभिलेखों के रखरखाव के निर्देश देने के बाद सांगीपुर थाने का भी निरीक्षण किया और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में फिसड्डी देख जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed