{"_id":"5da367198ebc3e93a230db24","slug":"soldiers-of-paramilitary-forces-will-remain-at-every-booth-pratapgarh-news-ald257369394","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर रहेंगे अद्र्धसैनिक बल के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर रहेंगे अद्र्धसैनिक बल के जवान
विज्ञापन
election
सदर विधानसभा के उपचुनाव में इस बार हर बूथ पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। अभी तक सिर्फ संवेदनशील बूथों पर ही इनकी तैनाती की जाती थी। ऐसा पहली बार होगा जब चुनाव पूरी तरह से अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में कराया जाएगा। दो कंपनी अर्द्ध सैनिक बल आ गए हैं।
सदर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। जिले के अलावा बाहर की फोर्स भी चुनाव में लगाई जाएगी। सदर विधानसभा में कुल 368 मतदेय स्थल हैं और 210 मतदान केंद्र। जहां 21 अक्तूबर को मतदान होगा। 20 को पोलिंग पार्टिंयां रवाना होगी। मतदान के दिन कोई बवाल न हो।
शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस कवायद में जुटी हुई है। अभी तक अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ही अर्द्ध सैनिक बलों को लगाकर चुनाव कराया जाता था। इस बार सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में चुनाव कराने की रणनीति प्रशासन बना रहा है। चुनाव से पहले एक-एक कंपनी तिब्बत-भारत पुलिस बल व रैपिड प्रोटेक्शन फोर्स के जवान भी आ गए हैं।
विज्ञापन
जो लगातार कोहड़ौर, अंतू व नगर कोतवाली पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि चूंकि उपचुनाव हो रहा है। इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर सकुशल व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्द्ध सैनिक बल लगाने की तैयारी है।
आयोग व शासन से पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की डिमांड की गई है। अभी तक केवल अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर ही अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाता रहा है।