फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Smoke emanates from a coach of the Kashi Vishwanath Express.

Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच में उठा धुआं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Smoke emanates from a coach of the Kashi Vishwanath Express.
काशी विश्वनाथ ट्रेन में धुंआ निकलने की मेल द्वारा दी गई सूचना। यात्री
वाराणसी से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के एस 3 कोच में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। ट्रेन मां बाराही देवी स्टेशन से चलकर दुर्गागंज विद्युत केंद्र के समीप पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के पहियों के पास और कोच से धुआं उठता देख एक यात्री ने ईमेल के जरिये सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। दूसरे यात्री ने दुर्गागंज विद्युत उपकेंद्र के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने कोच के पास पहुंचकर धुएं वाले स्थान का जायजा लिया। चालक ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। कंट्रोल ने मां बेल्हा देवी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। धुएं का असर कम हाेने पर दुर्गागंज विद्युत उपकेंद्र से शाम 5.41 बजे लोको पायलट ने काशी विश्वनाथ ट्रेन को मां बेल्हा देवी जंक्शन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

शाम 5.59 बजे ट्रेन मां बेल्हा देवी जंक्शन पर पहुंची। यहां करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। कैरिज एंड वैगन शाखा के मैकेनिकों ने जांच करने के बाद शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन मास्टर शमीम अहमद ने कहा किन कारण से धुआं कोच में भर आया, यह जांच का विषय है। आधे घंटे तक ट्रेन के एस 3 कोच की जांच की गई। इस दौरान किसी अन्य ट्रेन का परिचालन बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोको पॉयलट और कर्मियों के बीच हुआ विवाद
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर लोको पॉयलट और कैरिज एंड वैगन शाखा के कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। जांच के बाद कर्मियों ने गार्ड को ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए कहा। स्टेशन मास्टर ने सिग्नल भी दे दिया। इसके बावजूद लोको पायलट ने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया। मेमो को लेकर लोको पायलट विवाद करने लगा।

बोले यात्री
कोच में धुआं भर गया था। इससे सभी यात्री परेशान हो गए। कुछ तो चलती ट्रेन से कूदने का प्रयास करने लगे। एक यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोका।
- प्रतिभा गुप्ता, रानीगंज।
कोच में जब धुआं भरने लगा तो बच्चे परेशान होने लगे। सांस लेने में सभी को दिक्कतें होने लगीं। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से बाहर निकल गए। मैंने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।
- शिव कुमार, हरिहरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed