{"_id":"68681840abffebe6220a0bb8","slug":"small-shopkeepers-and-traders-will-also-be-able-to-register-on-the-udyam-portal-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-142900-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उद्यम पोर्टल पर छोटे दुकानदार-ट्रेडर्स भी करा सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उद्यम पोर्टल पर छोटे दुकानदार-ट्रेडर्स भी करा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन
अब जिले के छोटे दुकानदार और व्यापारी आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उद्यम पोर्टल पर सिर्फ निर्माता या उद्ममी ही नहीं, बल्कि ट्रेडर्स और दुकानदार भी अपना पंजीयन करा सकेंगे। इससे न सिर्फ पंजीकरण की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों की पहुंच भी व्यापक हो जाएगी।
उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद व्यापारियों को पांच लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा, कम ब्याज दर पर ऋण, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ, पेटेंट और बारकोड पंजीकरण पर सब्सिडी तथा बिजली बिलों पर रियायत जैसी सुविधाएं मुहैया होती है। यही वजह है कि अब ट्रेडिंग से जुड़े कारोबारी भी तेजी से पंजीकरण करा रहे हैं।
पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या को बेहद सीमित किया गया है। जिससे पंजीयन प्रक्रिया भी सरल हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पंजीकरण के बाद किसी प्रकार की कोई जांच नहीं होती, जिससे छोटे व्यापारियों-दुकानदारों को किसी तरह की अड़चन नहीं आती।