{"_id":"57d996fd4f1c1b3c3dd475dd","slug":"sloganeering-in-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर में 12वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि समय-समय पर कार्यकत्री अपनी मांग को लेकर आवाज उठाती रहीं, मगर राज्य और केन्द्र सरकार ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देना तो दूर मानदेय भी नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि धरना, प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकत्रियों को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। इस पर कार्यकात्रियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकत्री की सेवा समाप्त की जाती है तो उनके समर्थन में कई संगठन के लोग भी सामने आ जाएंगे। इसके बाद कार्यकत्रियां रैली निकालकर अम्बेडकर चौराहे पर पहुंची और सीएम का पुतला फूंका। बाद में जुलूस निकालकर विकास भवन पहुंचीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सवारी यादव, सुमन त्रिपाठी, कुसुम यादव, मंजू सिंह, सीता निर्मला, सुधा, पूनम मिश्र, आरती, विभा, सुनीता चौरसिया, पूनम आदि लोग मौजूद रहे।