फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six lakh rupees will be recovered from three health workers

Pratapgarh News: तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों से होगी छह लाख रुपये की वसूली

Sat, 09 Dec 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees will be recovered from three health workers
पट्टी सीएचसी के सरकारी आवास पर जबरन कब्जा जमा रखने वाले तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों से छह लाख रुपये रिकवरी का आदेश जारी हो गया है। इनमें से एक रिटायर्ड एएनएम तो दो कर्मचारी शामिल हैं। दोनों कर्मचारियों का तबादला गैर जनपद हो गया है। इसके बावजूद सरकारी आवास में अपना कब्जा जमा रखे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि पट्टी सीएचसी में तैनात एएनएम मिथलेश सिंह जनवरी 2022 में सेवानिवृत्त हो गई, मगर सरकारी आवास में आज भी उनका कब्जा है। ऐसे में अन्य कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। जबकि रिटायर होने के एक माह के बाद सरकारी आवास को एएनएम को खाली कर देना था। आवास खाली न करने के कारण 1 लाख 41 हजार 750 रुपये रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी में तैनात एआरओ केशव राम चौधरी का तबादला जुलाई 2022 में आजमगढ़ तो भोरिका यादव का जुलाई 2022 में आंबेडकर नगर हो गया। दोनों कर्मचारी सरकारी आवास में अपना कब्जा जमाए हैं। न तो सरकारी आवास खाली कर रहे हैं और न ही कमरे का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कर्मचारियों से 4.72 लाख रुपये का रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। आजमगढ़ और आंबेडकर नगर सीएमओ को पत्र भी लिखा गया है। यदि एक माह के भीतर तीनों कर्मचारी वसूली नहीं करते हैं तो विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed