फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six crooks arrested with 10 stolen bikes

चोरी की दस मोटरसाइकिलों के साथ छह गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Six crooks arrested with 10 stolen bikes
पट्टी पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दस बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह के तीन सदस्य भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को भरोखन नहर पुलिया के पास से छह लोगों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी भाग निकले।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर चार अन्य बाइक भी बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रवींद्र कुमार पटेल उर्फ नन्हके पुत्र शीतला प्रसाद वर्मा निवासी रायपुर रीठी, सूरज वर्मा पुत्र राम जियावन निवासी रामकोला, रोहित वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा निवासी रायपुर रीठी, आशीष वर्मा पुत्र रामबरन वर्मा निवासी रायपुर रीठी, सुभाष कुमार बनारसी पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी अमुवाही थाना पट्टी, राहुल वर्मा पुत्र रमाशंकर पटेल निवासी उतरास थाना कंधई बताया। फरार अभियुक्त चुल्लू उर्फ मनीष पटेल पुत्र रामबरन निवासी रायपुर रीठी थाना पट्टी, धर्मेंद्र वर्मा पुत्र भूरे निवासी रायपुर रीठी थाना पट्टी व सूरज वर्मा पुत्र बुदुल निवासी उतरास थाना कंधई हैं। पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने का उनका एक संगठित गिरोह है। जिसका सरगना रवींद्र कुमार पटेल उर्फ नन्हके है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग जगहों से मोटर साइकिलें चोरी करते हैं। पुलिस और गाड़ी मालिकों से बचने के लिए चोरी की गई मोटर साइकिलों के नंबर प्लेट बदल या खुरच कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

ढिढ़ुई निवासी ताज मोहम्मद व मो. अब्बास के परिजन शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक तरफ से रमजान व ताज मोहम्मद तथा दूसरी तरफ से मो. अब्बास, अमरुल निशा व मुश्ताक अली घायल हो गए। वहीं रमईपुर नेवादा निवासी श्यामशंकर ने बताया कि शुक्रवार को पिलर खड़ा करने से मना करने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर उस पर व उसके पिता लालजी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। शोर मचाने पर श्याम शंकर की पत्नी की पिटाई के बाद आरोपी उसका लॉकेट छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed