{"_id":"6070ac558ebc3e5916636094","slug":"six-candidates-including-bjp-leader-seema-sindhuja-rejected-pratapgarh-news-ald3037695199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : भाजपा नेत्री सीमा, सिंधुजा सहित छह प्रत्याशियों का पर्चा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : भाजपा नेत्री सीमा, सिंधुजा सहित छह प्रत्याशियों का पर्चा खारिज
Sat, 10 Apr 2021 01:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Six candidates including BJP leader Seema, Sindhuja rejected
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाली पूर्व विधायक बृजेश सौरभ की पत्नी सीमा मिश्रा, सिंधुजा मिश्रा का नाम मतदाता सूची में शामिल न होने पर पर्चा खारिज कर दिया गया है। जबकि मंगरौरा से रामदेव, लक्ष्मणपुर से भैयाराम, बाबागंज द्वितीय से नामांकन करने वाले उदयभान और शांति देवी का भी पर्चा खारिज कर दिया गया है।
सदर तहसील में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक मौजूद रहे। संडवा चंद्रिका प्रथम से नामांकन करने वाली पूर्व विधायक बृजेश सौरभ की पत्नी सीमा मिश्रा और लक्ष्मणपुर तृतीय से नामांकन करने वाली शिव प्रकाश मिश्र की पत्नी सिंधुजा मिश्र का नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया है। इन दोनों लोगों मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, मगर शुक्रवार को कोई निर्णय नहीं आने के कारण चुनाव अधिकारी ने नामांकन रद्द कर दिया है। लक्ष्मणपुर विकास खंड के वार्ड संख्या 16 से नामांकन पत्र भरने वाले भैयाराम और मंगरौरा प्रथम से नामांकन करने वाले रामदेव को कोर्ट ने आजीवन कारावास का सजा सुनाया है, मगर इन दिनों यह लोग जमानत पर छूटे हुए हैं और नामांकन कर दिया।
आपत्ति दाखिल होने पर चुनाव अधिकारी ने दोनों नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया है। बाबागंज द्वितीय सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बावजूद उदयभान के नामांकन करने पर चुनाव अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया है। संडवा चंद्रिका प्रथम वार्ड पर आवेदन करनी वाली शहर के रंजीतपुर चिलबिला निवासी शांति देवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। सीआरओ इंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि जिन वार्डों में जांच का कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां कल आपत्तियों को निस्तारित किया जाएगा। इधर, जिले के 17 ब्लाकों में दाखिल आपत्तियों के निस्तारण के लिए शनिवार को समय दिया गया है। सदर ब्लाक में प्रधानों का पर्चा खारिज करने के लिए छह आपत्तियां आई हैं।