फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sister-in-law hoisted the flag of victory on sister-in-law's seat

Pratapgarh News: लाठी डंडे से पीटकर जेठ ने भयाहू को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law hoisted the flag of victory on sister-in-law's seat
अंतू थाना क्षेत्र के रघना छतरपुर में मंगलवार की देर रात पेड़ बेचने के विवाद में जेठ ने लाठी डंडे से पीटकर भयाहू रन्नो देवी की हत्या कर दी। जिससे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

रघना छतरपुर निवासी राजू वर्मा का अपने बड़े भाई बुधिराम वर्मा से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। राजू ने कुछ पेड़ लकड़ी ठेकेदार को बेच दिया था। जिसे लेकर मंगलवार की देर रात दोनों भाइयों के परिवार वालों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच लाठी डंडे चलने लगे। बुधिराम ने अपनी पत्नी शकुंतला, बेटी सुनीता व गांव के प्रवेश सिंह की मदद से लाठी डंडे से राजू की पत्नी 40 वर्षीय रन्नो देवी को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के बीच-बचाव पर हमलावर हटे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतका के पति राजू की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बुधिराम वर्मा, सुनीता वर्मा व प्रवेश सिंह को उनके घर के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed