फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sirfire Premi also killed in burning teacher

Pratapgarh News: शिक्षिका को जलाने वाले सिरफिरे प्रेमी की भी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sirfire Premi also killed in burning teacher
कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। आग के आगोश में आने से गंभीर रूप से झुलसे आरोपी ने भी उपचार के दौरान लखनऊ केजीएमयू में दम तोड़ दिया। जबकि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। लौली पोख्ताखाम की रहने वाली 25 वर्षीय नीलू बृहस्पतिवार की सुबह अपनी चचेरी बहन मानसी के साथ घर से कुछ दूर स्थित प्राइवेट स्कूल पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में उसके ननिहाल चंदौका का रहने वाला 27 वर्षीय विकास यादव मिल गया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक खड़ी कर विकास ने नीलू को रोककर बात करने लगा। लालजी मिश्रा के गेहूं के खेत में ले जाकर विकास ने नीलू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह जलने लगी। खुद को आग से बचाने के लिए उसने विकास को पकड़ लिया। दोनों आग की लपटों में घिरकर जलने लगे। यह देख आसपास के लोग पहुंचे। तब तक खेत में नीलू मृत मिली और झुलसा विकास गंभीर हालत में पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास को उपचार के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसे किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed