{"_id":"59595ade4f1c1ba7678b46c6","slug":"silver-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला चांदी के सिक्के से भरा मटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला चांदी के सिक्के से भरा मटका
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
चांदी के सिक्कों पर पुरातत्व विभाग ने दी खास जानकारी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की जुताई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिला। जिसके बंटवारे को लेकर दो साथियोें के बीच विवाद हो गया। कम सिक्का पाने वाले ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस सिक्कों से भरा मटका लेकर थाने चली गई। जहां दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया गया। सिक्के 1880 के बने हुए हैं।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा गांव के संतोष कुमार ने कुछ दिनों पहले बांस की कोठ जेसीबी से निकलवाई थी। कोठ के नीचे की मिट्टी खुदवाकर अपने खेत में फेंकवाया था। रविवार की शाम खेत की जुताई ट्रैक्टर से होने के दौरान एक मटका मिला। खेत में मौजूद गांव का कल्लू उसे उठा लिया। खोलने पर उसकी आंखें चौंधिया गईं। मटके में चांदी के सिक्के थे। तभी उसका साथी संतोष पहुंच गया। मटके में सिक्का देख उसके मन में लालच समा गया। उसने आनन-फानन में 18 चांदी के सिक्के ले लिए। कल्लू के हिस्से में केवल दो सिक्के ही आए।
इसे लेकर दोनों के बीच तकरार होने लगा। चांदी से भरा मटका मिलने की खबर खेत के मालिक संतोष को नहीं लग सकी। कल्लू अपने साथी से सिक्कों के लिए भिड़ गया। बात नहीं बनी तो उसने घटना की सूचना सांगीपुर पुलिस को दे दी। यह खबर मिली तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने चांदी के 20 सिक्के से भरा मटका अपने कब्जे में लेते हुए थाने चली आई। दोनों युवकों को भी पुलिस ले आई। तब तक गांव के लोगों का जमघट लग गया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। बरामद सिक्के 1880 के बने हुए हैं। एसओ सांगीपुर ने बताया कि सिक्के मिले हैं। अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया गया है।