{"_id":"66d0c82b9706ce320d095414","slug":"shikshamitras-son-turned-out-to-be-narmund-in-dna-test-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-123541-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएनए टेस्ट में शिक्षामित्र का निकला नरमुंड, मुकदमा दर्ज नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएनए टेस्ट में शिक्षामित्र का निकला नरमुंड, मुकदमा दर्ज नहीं कर रही पुलिस
Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
डीएनए जांच रिपोर्ट में नरमुंड शिक्षामित्र का निकला। सच्चाई सामने आने के बाद भी कुंडा पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इससे हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन इंसाफ के लिए पुलिस अफसरों के कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं।
कुंडा कोतवाली के जमेठी निवासी पवन सिंह गांव के ही विद्यालय में शिक्षामित्र थे। 26 फरवरी 2023 को वह घर से निकले। फिर घर लौटकर नहीं आए। छोटे भाई प्रियव्रत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच मई को रजनपुर मोहल्ले के सामने बाईपास कूड़ा घर के करीब बोरे में नरमुंड मिला था।
परिजनों ने कपड़ों को देख उसे पवन सिंह का बताते हुए हत्या का आरोप कुछ लोगों पर लगाया। पोस्टमार्टम के दौरान नरमुंड में बुलेट भी मिली थी। पुलिस ने नरमुंड की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने के लिए परिजनों का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा। अब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में नरमुंड पवन सिंह के होने की बात सामने आ भी गई।
विज्ञापन
शिक्षामित्र पवन की पत्नी पूर्णिमा बच्चों संग कई बार कुंडा कोतवाल से कार्रवाई के लिए मिली लेकिन वह मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के बजाय उसे भी भगाते रहे। बृहस्पतिवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंसाफ मांगा। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।