{"_id":"6a95e912b6fe3d6cad047220","slug":"shiksha-mitra-also-dies-in-raipur-tiyai-accident-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-176620-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रायपुर तियाई हादसे में शिक्षामित्र की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रायपुर तियाई हादसे में शिक्षामित्र की भी मौत
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित रायपुर तियाई पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम चार बजे हुए हादसे में घायल शिक्षामित्र रानी सरोज की भी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में अब तक तीन लोगों ने दम तोड़ा है।
लालगंज अझारा निवासी ई-रिक्शा चालक रमाकांत मिश्रा (40) रविवार को सवारी लेकर जा रहे थे। रायपुर तियाई स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सवार डभियार की शिक्षामित्र रानी सरोज, नया पुरवा की संगीता और उसका आठ वर्षीय बेटा आदित्य गंभीर रूप से घायलहो गया।
तीनों को ट्रॉमा सेंटर लालगंज से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान आदित्य की सांसें भी रविवार की रात थम गईं। सिर में गंभीर चोट होने के कारण शिक्षामित्र रानी सरोज (38) को चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। सोमवार की भोर में उपचार के दौरान शिक्षामित्र की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, संगीता के दो बेटे हैं। छोटे आदित्य के साथ वह रानीगंज कैथौला बाजार जा रही थीं। आदित्य के पिता उमेश प्रजापति दिल्ली में रहते हैं। बेटे के मौत की सूचना पर पिता दिल्ली से घर पहुंच गए।
शिक्षामित्र का एक बेटा और एक बेटी है। रविवार को वह मायके रायबरेली के सलवन गईं थी। लालगंज से वह रानीगंज कैथौला बाजार जा रही थी। पति भरतलाल मजदूरी करते हैं। वहीं, घायल संगीता (42) की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।