{"_id":"66e4c121fecbe4f9c001eaa4","slug":"shahrukh-won-gold-medal-in-running-in-saif-asian-games-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-124553-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शाहरुख ने दौड़ में जीता सैफ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शाहरुख ने दौड़ में जीता सैफ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
चेन्नई में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित सैफ एशियन गेम्स में जिले के मधई का पुरवा निवासी शाहरुख खान 3000 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतने की खबर घर पहुंची तो गांव में लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। शाहरुख वर्तमान में लखनऊ स्थित साईं सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
शाहरुख ने स्टेडियम प्रतापगढ़ में कुछ वक्त तक प्रशिक्षण लिया और फिर गांव में अभ्यास करने लगे। उन्होंने बताया कि वह देश के लिए मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं। प्रतियोगिता में मालदीव, श्रीलंका समेत अन्य देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज, क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ला समेत अन्य खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने बधाई दी।