{"_id":"57d999874f1c1bef30d492ce","slug":"several-programme-organise-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी बिना विकास संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी बिना विकास संभव नहीं
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी दिवस पर बुधवार को शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सनई अनुसंधान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख डॉ.मनोज त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य, फिल्म, कला, ज्ञान-विज्ञान व संचार सभी क्षेत्रों में हिंदी ने अपनी महत्ता कायम की है। उसके बिना राष्ट्र व समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं हैं। इस अवसर पर देशराज मीणा, संदीप प्रकाश, सुरेंद्र प्रताप, पारसनाथ, रामबरन यादव, प्रांकुर, राम आसरे, रामनाथ, जवाहर आदि ने हिंदी के विकास पर महत्व डाला। नेहरू युवा केंद्र द्वारा अफीम कोठी में आयोजित हिंदी दिवस के कार्यक्रम पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी को बोलचाल, लेखन एवं लक्ष्य की भाषा के रूप में अपनाना चाहिए।
अध्यक्षता डॉ. श्याम शंकर शुक्ल ने की। जिला समन्वयक समर बहादुर सिंह, संगम लाल, सुरेश नारायण, प्रमोद मिश्र, अरविंद भारद्वाज ने अपने विचार रखे। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में सुलेख प्रतियोगिता के आयोजन में कृष्णा पांडेय, मृत्युंजय व जागृति को पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता नीरज तिवारी रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह, आदित्य बरनवाल, जागृति उमरवैश्य, बृजेश तिवारी, गजराम मौर्य, विभा शुक्ला आदि रहीं। अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य और संतोष कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।सृजना साहित्यिक संस्था द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि एलायंस क्लब इंटरनेशनल के गर्वनर रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि हिंदी भाषा में अपार सृजन क्षमता है। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ने की। संचालन डॉ.रामानुज पाल ने किया। इस मौके पर अनिल सिंह, रीतिका, आनंद मोहन, अखिल नारायण आदि रहे।हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने गोष्ठी में कहा कि हिंदी भाषा का उपयोग सरकारी कामकाज में अधिक होना चाहिए। इस मौके पर संजय यादव, राहुल सोनी, राजकुमार आदि रहे।