फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seeing the meaning of her husband, the wife gave up her life, the funeral procession went out together, every eye moist

पति की अर्थी देख पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण, एक साथ निकली शवयात्रा, हर आंख नम

Sat, 05 Jun 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Seeing the meaning of her husband, the wife gave up her life, the funeral procession went out together, every eye moist
ति-पत्नी दोनों की अर्थी साथ-साथ निकली। - फोटो : फाइल
काफी दिनों से बीमार चले रहे पूर्व शासकीय अधिवक्ता के अंतिम संस्कार के लिए अर्थी बंधती देख उनकी पत्नी की भी सांसें थम गई। यह देख हर आंखों से आंसू बहने लगे। परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बाद में दोनों की अर्थी एक साथ घर से निकली। जिसे देखने के बाद हर कोई रो पड़ा। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी जगदीश कुमार मिश्रा (72) पूर्व शासकीय अधिवक्ता थे।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर ही रहते थे। एक माह पहले ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उन्हें लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को जगदीश कुमार का निधन हो गया। परिजन शव लेकर घर आ गए। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


पति की सज रही अर्थी देख उनकी पत्नी सुशीला की तबीयत खराब हो गई। परिवार व रिश्तेदारों के समझने से पहले ही सुशील की भी सांसें थम गईं। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। अचानक बुजुर्ग दंपती की मौत से पूरा परिवार टूट गया। कुछ देर बाद एक साथ पति और पत्नी की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। जीवन भर एक दूसरे का साथ देते हुए पति और पत्नी ने जीवन का साथ निभाया और दुनिया से दोनों अंतिम विदाई भी साथ हुई। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed