फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seed purchased eight months ago, subsidy still not received

आठ माह पहले खरीदा बीज, अब तक नहीं मिली सब्सिडी

Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seed purchased eight months ago, subsidy still not received
कृषि विभाग से आठ माह पहले बीज लेने वाले किसानों को अभी तक सब्सिडी की रकम नहीं मिली है। जिले के 4153 किसानों के खाते में सब्सिडी की रकम भेजी जानी है, मगर विभाग को किसानों का आधार और खाता नंबर की फीडिंग करने में पसीना आ गया है। हालांकि किसानों के खाते में यह रकम भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
विज्ञापन

जिले के किसानों को अनुदान पर बीज खरीदना भारी पड़ रहा है। आठ-आठ माह बाद भी किसानों को सब्सिडी की रकम नहीं मिल रही है। आलम यह है कि धान, चना, मटर और गेहूं का बीज खरीदने वाले किसानों को सब्सिडी के लिए कभी कृषि विभाग और कभी बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि विभाग में बजट की कोई कमी है, मगर कर्मचारियों की शरारत के चलते किसानों के खाते में सब्सिडी नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

दरअसल में कर्मचारी अपनी जेब भरने के चक्कर में समय से सब्सिडी की राशि खाते में नहीं भेजते हैं। वह चाहते है कि किसान उनके पास तक आए और जेब गर्म करें। विभागीय आंकड़ों किया जाय तो 4153 किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में सब्सिडी की रकम जानी है। मगर कर्मचारी कभी आधार और बैंक खाता नंबर गलत बताकर भेजने में आनाकानी कर रहे हैं। फिलहाल किसानों के खाते में यह रकम 31 मार्च तक जानी है। इसलिए विभागीय अधिकारी अब तेजी दिखाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के खाते में सब्सिडी की रकम भेजी जा रही है, जिन किसानों का आधार और खाता नंबर ठीक नहीं है, सम्बंधित ब्लाक के कर्मचारियों से ठीक कराया जा रहा है। फरवरी माह के अंत तक सभी किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
डा. रघुनाथ सिंह, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed