फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Security will be tight in Mangarh on Janmashtami

Pratapgarh News: जन्माष्टमी पर मनगढ़ में कड़ी होगी सुरक्षा

Tue, 05 Sep 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Security will be tight in Mangarh on Janmashtami
धाम में बनाए गए दो अस्थाई थाना, क्षेत्र को 13 सेक्टर व 3 जोन में बांटा
विज्ञापन

क्रासर - आठ जगहों पर रूट डायवर्जन, 110 स्थानों पर होगी पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। जगद्गुरु कृपालु भक्ति धाम मनगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी के समारोह पर भक्तों की आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर तैयारी की है। एक दिन पूर्व प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निरीक्षण के बाद दूसरे दिन भी अधिकारी डटे रहे।
क्षेत्र में सुरक्षा के लिए दो अस्थाई थाने बनाए गए हैं। इनमें से एक आश्रम के अन्दर और एक बाहर स्थित है। पूरे परिसर में 101 स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसमें तीन सीओ, 14 थानाध्यक्ष, 19 इंस्पेक्टर, 125 एसआई, 4 महिला एसआई, 723 महिला व पुरुष सिपाही, एक कंपनी पीएससी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र को 3 जोन में बांटा गया है। पहले जोन पर सीओ सुनील सिंह की ड्यूटी में आश्रम के अन्दर पांच सेक्टर बनाए गए है। इसमें कृपा द्वार, श्याम वाटिका, पार्क स्थल, मन्दिर प्रवेश द्वार, प्रसाद वितरण है। दूसरे जोन में सीओ प्रभात कुमार की मन्दिर परिसर के बाहर ड्यूटी है। इसमें तीन सेक्टर बनाए गए हैं। तीसरे जोन में सीओ अजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पांच सेक्टर हैं, जिसमें यातायात और शान्ति व्यस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के लिए आठ जगहों पर बैरिकेटिंग की गई है। यह स्थान हैं- तिलौरी मोड़, चकादरअली मोड़ से ताजपुर रोड, पीरानगर इटौरा मोड़, इटौरा, लाखीपुर मोड़, कुसेमर चौराहा, तिंरगा ढाबा राष्ट्रीय राजमार्ग बाई पास और मवई कुंडा बाई पास तिराहा।

पुलिस प्रशासन व भक्ति धाम के स्वयंसेवकों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए मंगलवार को धाम परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने मंदिर प्रशासन को पुलिस की कार्य योजना की जानकारी दी। दोनों के बीच समन्वय व तालमेल बैठाने के लिए योजना को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed