फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School going girl molested, boys beat up uncle and teacher for protesting

Pratapgarh News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर शोहदों ने चाचा और शिक्षक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
School going girl molested, boys beat up uncle and teacher for protesting
स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ रास्ते में कुछ शोहदे छींटाकशी करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत पर पहुंचे छात्रा के चाचा और स्कूल के शिक्षक ने शोहदों से पूछताछ किया तो आरोपियों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर पीड़िता के परिजन समेत ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा नगर के स्कूल में पढ़ती है। स्कूल आते जाते समय सप्ताह भर से कुछ शोहदे रास्ते में उसे परेशान करते थे। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे छात्रा अपनी एक सहेली के साथ स्कूल जा रही थी। इसी बीच घुइसरनाथ रोड पर खानानट्टी के पास खड़े कुछ शाेहदे छात्रा पर छींटाकशी करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली के द्वारा जानकारी मिली तो छात्रा के चाचा व स्कूल से एक शिक्षक भी पहुंच गए। शोहदों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी स्कूल और गांव में लोगों को हुई तो आक्रोश भड़क उठा। करीब बीस लोगों कोतवाली पहुंचे और थाना समाधान दिवस पर मौजूद सीओ रामसूरत सोनकर से घटना को लेकर आक्रोश जताने हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

पीड़िता के चाचा की तहरीर पर तकिया खानापट्टी निवासी शोहराब, आजाद, बबलू, सलीम एवं सलीम के पुत्र समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, धमकी तथा पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed