फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School DM orders are blowing in the wind

डीएम के आदेश को हवा में उड़ा रहे स्कूल

Fri, 02 Jan 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों पर डीएम के आदेश का असर नहीं है। बारिश व ठंड के बावजूद स्कूल खोले जा रहे हैं। मजबूरी में ठंड से कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। एक विद्यालय को डीआईओएस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए सभी विद्यालयों को दो जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसका निर्देश बाकायदा जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी भी दे रहे हैं। कस्बे के कुछ निजी स्कूलों पर इस आदेश का कोई असर नहीं है। शुक्रवार को कस्बे का सेंट जेवियर्स स्कूल खुला रहा।
विज्ञापन


ठंड में स्कूल आए बच्चे दिन भर क्लास में कांपते रहे। इस बारे में प्रबंधिका राजश्री ने कहा कि सुबह गाड़ियां भेजी गईं थी। इसके चलते बच्चे चले आए। उन्हें छुट्टी दी जा रही है। करीब 12 बजे बच्चों को छुट्टी दे दी गई। उधर विद्यालय खुलने की सूचना पर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने भी नाराजगी जताई। लोगों ने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी तो उन्होंने इस विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed