फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Satta Sangram During the election discussion in Pratapgarh, people raised their problems, there was a fierce

अमर उजाला सत्ता का संग्राम : प्रतापगढ़ में चुनावी चर्चा के दौरान लोगों ने रखी समस्या, जमकर हुई जुबानी जंग

Fri, 03 May 2024 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 01:07 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम ने सत्ता का संग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को प्रतापगढ़ में स्टेशन रोड पर चाय पर चर्चा का आयोजन किया। इसमें लोगों ने अपनी समस्याओं को टीम के सामने रखा और लोकसभा चुनाव को लेकर खुलकर चर्चा में हिस्सा लिया। देखें, पूरा वीडियो

विज्ञापन
Satta Sangram During the election discussion in Pratapgarh, people raised their problems, there was a fierce
प्रतापगढ़ में अमर उजाला सत्ता का संग्राम के तरत चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को यूपी के प्रतापगढ़ में पहुंची। स्टेशन रोड पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने आंवला उद्योग से लेकर जनपद के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और चाय के साथ गर्मा गर्म बहस हुई। भाजपा और कांग्रेस के पक्ष में अपने अपने तर्क रखे गए।

विज्ञापन





विज्ञापन




 

रतन प्रकाश खंडेलवाल ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग हमेशा विकास के नाम पर ही वोट देते हैं और इस बाहर भी इसी मुद्दे पर वोट दिया जाएगा। हर चुनाव में विकास का वादा किया जाता है, कुछ पूरा होता है तो कुछ कसर रह जाती है। इस बार भी कई वादे जनता से किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद कुमार ने कहा कि पहला कर्तव्य यह है कि सभी लोग मतदान करें।  कहा कि देश की सफाई करना सिर्फ सरकार का काम नहीं है। जब तक जनता भागीदारी नहीं करेगी कोई भी योजना सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रतापगढ़ में काफी विकास हुआ है। पहले प्रयागराज जाने में कई घंटे लगते थे, लेकिन अब हाईवे बन जाने से कुछ घंटे में हम पहुंच जाते हैं। हर जिले में सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोल दिया है, जहां बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। 

अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज सभी लोग सरकारी नौकरी ही चाहते हैं। स्वरोजगार से लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सरकार स्वरोजगार के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता है। चुनाव के समय भाजपा मुद्दो को भटकाना चाहती है। मंगलसूत्र का लुटेरा कौन है सब जानता है। भाजपा शिक्षा और बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं कर रही है। 

Trending Videos

वादा किया था फैक्टरी बनाने का, अब बोल रहे अबकी बार चार सौ पार

चाय पर चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने पिछली बार के चुनाव में यहां की जनता से वादा किया था कि वह चुनाव जीतने के बाद आंवला के उत्पादों को तैयार करने के लिए फैक्टरी का निर्माण कराएंगे, लेकिन अब वह फैक्टरी की बात छोड़कर अबकी बार चार सौ पार का नारा दे रहे हैं। विकास के मुद्दे पीछे छूट गए हैं।

अशोक केसरवानी ने कहा कि भ्रष्टाचार कम हुआ है और विकास की गति जोर पकड़ रही है। वीरेंद्र केसरवानी कहते हैं कि साफ सुथरी सरकार भाजपा ही दे सकती है। पिछले दस साल में काफी अंतर दिखा है। पिछले 70 साल में ऐसा नहीं दिखा।

राजू शर्मा ने कहा निवर्तमान सांसद संगमलाल ने कोई काम नहीं किय। संगम तेरी खैर नहीं मोदी से बैर नहीं। संगम लाल को चुनाव हारना है। राहुल गांधी 200 से ज्यादा सीट पाएंगे। सिलिंडर काफी महंगा हो गया है। चुनाव के बाद काफी महंगाई बढ़ जाएगी। एलएलबी वाले चाय बेच रहे हैं और एमबीए वाले पकौड़ा तल रहे हैं।

दीपक तिवारी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। मोदी सिर्फ कांग्रेस की बुराई कर रहे हैं। भाजपा बेरोजगारी, एमएसीपी, महंगाई पर बात नहीं कर रही है। आय दुगुना करने का नारा हवा हवाई निकला। बुलेट ट्रेन कहां है कोई भाजपा नेता नहीं बता रहा है। पाकिस्तान, राम मंदिर, मंगलसूत्र की बात करके वोट मांग रहे हैं। भाजपा ही मंगल सूत्र लूट रही है। भाजपा मुफ्त में राशन देकर लोगों को पंगु बना रही है। रोजगार नहीं मिल रहा है। बैंक भी बिना क्रेडिट के लोन नहीं देता है। 

प्रमोद कुमार ने कहा कि चुनाव के समय ही गरीबों की बात की जाती है। मोदी के दस साल के शासन काल में काफी विकास हुआ है। स्थानीय सांसद ने लोगों को निराश किया है। जिले की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। अनुपम श्रीवास्तव इस देश में चाय पिलाकर ही झूठ बोला गया। चाय पर चर्चा करके कुर्सी पर बैठ गए और फिर मनमानी पर उतारू हो गए। भाजपा ने मोदी, अमित शाही, अडानी और अंबानी के अलावा किसी की बात नहीं होती है।  

मनीष कुमार पाल ने कहा कि दस साल भाजपा की सरकार है। उन्होंने क्या किया इस पर बात नहीं करेंगे। हर चुनाव में भाजपा पाकिस्तान, राम मंदिर की बात करती है। मंगलसूत्र की बात करेंगे। अब सोना सत्तह हजार में पहुंच गया है। सोना इतना महंगा करके मंगलसूत्र कौन लूटने का कार्य कर रहा है। भाजपा के लोग रोजगार पर बात नहीं करते हैं। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पहुंच गई है। 

अशोक शुक्ला ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। किसी से जबरन जय श्रीराम नहीं कहलाया जा सकता। सिराज अली ने कहा कि दस साल से सिर्फ धर्म की बात हो रही है। पहले धर्म की बात नहीं होती थी। हिंदू-मुस्लिम साथ में चलते थे। आज सिर्फ हिंदू की बात होती है। जय श्रीराम का नारा लगवाया जाता है। यह सरकार बांटने का कार्य कर रही है। सरकार राम के आदर्शों पर नहीं चल रही है। 

अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहा है। घोषणा पत्र पर अमल नहीं हो रहा है। जनता को बेवकूफ बना रहे है। जब घोषणा पत्र पत्र अमल नहीं करना है तो जारी ही क्यों किया जाता है।मेनिफेस्टों में बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन चुनाव हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, भारत-पाकिस्तान और धर्म के नाम पर लड़़ा जाता है। देश जब आजाद हुआ था भारत में क्छ नहीं था। मात्र बीस लोगों के पास टेलीफोन थे जो राजा और महाराजा थे। आज हर हाथ में मोबाइल फोन है। कांग्रेस विश्वविद्यालय बनवाया,एम्स बनवाया, एयरपोर्ट बनवाए, फैक्टरी बनवाई। देश की मजबूत नींव रखी। इसी लिए आग भारत मजबूती से खड़ा है। जब नींव मजबूत रहती है तभी ईमारत बुलंद होती है। सभी प्रधानमंत्रियों ने कार्य किया। नरसिम्हा राव हों या मनमोहन सभी ने कार्य किया। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed