{"_id":"9f10da14a7b2ebeb371333197f834260","slug":"sansiu-dropped-ceiling-plaster-dripping-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएनसीयू में गिरा छत का प्लास्टर, टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएनसीयू में गिरा छत का प्लास्टर, टपक रहा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल का एसएनसीयू वार्ड के छत का प्लास्टर शुक्रवार को टूटकर गिर गया। इससे मरीजों व तीमारदारों में अफरातफरी महौल बन गया। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। प्लास्टर टूटने से टंकी का पानी वार्ड में टपकने लगा। मरीज बच्चों को लेकर वार्ड के बाहर निकल भागे।
काफी पुराना बना एसएनसीयू वार्ड कमजोर हो गया है। विभाग की ओर से रिपेयरिंग नहीं कराई जा रही है। जर्जर वार्ड में करीब आधा दर्जन गंभीर बच्चे भर्ती होते है। किसी भी दिन उनके साथ अनहोनी हो सकता है। इस ओर स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं सोच रहे है। शुक्रवार की सुबह छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया। हलांकि सभी बाल बाल बच गए लेकिन प्लास्टर टूटने से छत पर रखे टंकी से वार्ड में पानी टपकने लगा है। इसके बावजूद भी भी वार्ड में बच्चे भर्ती किए गए है। सीएमएस संतोष तिवारी ने बताया कि बच्चों को वार्ड से हटवा दिया जा रहा है। जल्द ही रिपेयरिंग करवा दिया जाएगा।