{"_id":"29012ecbdfc3c4a06012393058f70592","slug":"sai-woman-jumped-from-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई पुल से कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई पुल से कूदी महिला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्हा देवी के करीब सई पुल से एक महिला के नदी में कूदने की खबर पर हड़कंप मच गया। तमाशबीनों की भीड़ के चलते वहां जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम हटवाया और छानबीन कर लौट गई।
मंगलवार की दोपहर सई पुल से एक महिला के नदी में कूदने की बात को लेकर राहगीर ठिठक गए। वे बाइक और चारपहिया वाहन खड़ा कर नदी में देखने लगे। इस बीच नदी में एक लाल कपड़ा दिखाई पड़ा तो लोगों ने इसे सच मान भी लिया। इस दौरान लोगों के रुकने से पुल पर जाम लग गया। मामले की जानकारी पर शहर कोतवाल बलिराम मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद लाल कपडे़ की खोजबीन करने के लिए मछुआरों को पुलिस ने नदी में उतारा। हालांकि काफी खोजबीन के बाद किसी महिला का पता नहीं चल सका। कोतवाल का कहना है कि कपड़े को ही देखकर लोग महिला के कूदने की आशंका जता रहे थे लेकिन कोई भी नदी से कूद नहीं है।