फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sahu society will raise their voice for rights

हक के लिए आवाज उठाएगा साहू समाज

Mon, 19 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sahu society will raise their voice for rights
कुंडा में आयेाजित साहू समाज की बैठक में समाज के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा के बैनर तले साहू समाज की एक बैठक रविवार को नगर पंचायत कुंडा के शकूराबाद स्थित शुभी वाटिका में हुई। इसमें संगठन की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मजबूत संगठन से ही समस्याओं का समाधान तथा सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक उत्थान संभव है। विगत कई वर्षों से संगठन मजबूती से साहू समाज के साथ हो रहे भेदभाव, अत्याचार व शोषण के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ही समाज की शक्ति होती है। एक की आवाज दब सकती है, लेकिन संगठन से उठने वाली आवाज नहीं दब सकती।
विज्ञापन

संगठन के प्रवक्ता बालकृष्ण साहू ने कहा साहू समाज के लोग आजादी के समय से बदहाली का जीवन जी रहे हैं। बदहाली के इस जीवन को बेहतर बनाने के लिए इस समाज के लोगों को एक होकर संघर्ष करना होगा। तहसील अध्यक्ष नन्हेलाल ने शिक्षा को विकास की धुरी बताया। साथ ही कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मेवालाल गुप्ता व संचालन सायमा इंटर कालेज मझिलगांव के प्रधानाचार्य संगम लाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सदर में होने वाले उपचुनाव, आगामी एक सितंबर को हादीहाल प्रतापगढ़ में होने वाले साहू सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर डा. मुकेश गुप्ता, डा. श्यामलाल गुप्ता, अनिल साहू, डीके साहू, उमेश साहू, रवी गुप्ता, विनीत गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, महामंत्री अरविंद गुप्ता, पारस नाथ गुप्ता, राजेश साहू, राम प्रसाद साहू, प्रमोद कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, अवनीष कुमार गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed