{"_id":"64d7afb2220f7b2151065774","slug":"safai-karamcharis-sangh-elections-will-be-held-on-september-10-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2858-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दस सितंबर को होगा सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दस सितंबर को होगा सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव
Sat, 12 Aug 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपदीय पदाधिकारियों का चुनाव 10 सितंबर को सदर ब्लाॅक के पुराने भवन में होगा। जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने बताया कि अध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री, जिला संप्रेक्षक पद के लिए चुनाव होगा। नामांकन 16 अगस्त को होगा। बताया कि सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रत्याशी नामांकन फार्म प्राप्त कर सकेंगे। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक पर्चे दाखिल होंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। दस सितंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान और 2.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। परिणाम देर शाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन