फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus after a dispute between supporters of former BJP MLA and chairman representative in Prithviganj

Pratapgarh News: पृथ्वीगंज में भाजपा के पूर्व विधायक व चेयरमैन प्रतिनिधि के समर्थकों में विवाद के बाद हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ruckus after a dispute between supporters of former BJP MLA and chairman representative in Prithviganj
नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अखाड़े में बदल गया। भाजपा नेता व पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा और चेयरमैन प्रतिनिधि संजय सरोज के समर्थकों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मौके पर करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी शिव नारायण वैश तीन थानों की पुलिस व पीएसी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते नगर पंचायत कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। तनाव को देखते हुए देर शाम मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने पूर्व विधायक के छह करीबियों का मेडिकल कराया है। वहीं, चेयरमैन प्रतिनिधि ने मुुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पृथ्वीगंज में शुक्रवार को कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण और सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यालय में जगह के अभाव को देखते हुए हाईवे के किनारे ही पंडाल लगाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम शुरू होने से थोड़ी देर पहले ही भाजपा नेता व रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व विधायक के पहुंचने के कुछ देर बाद ही चेयरमैन नीलम सरोज के प्रतिनिधि संजय सरोज भी आ गए। कार्यक्रम स्थल को लेकर उनके बीच हो रही कहासुनी विवाद बदल गई। दोनों नेताओं के समर्थक एक-दूसरे पर धौंस जमाने के लिए मारपीट करने को तैयार थे। हालांकि पूर्व विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने सभी को अलग कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
इस संबंध में पूर्व विधायक धीरज ओझा का कहना है कि वह कार्यक्रम में शामिल होने बतौर मुख्य अतिथि गए थे। हाईवे के किनारे आयोजन स्थल ठीक नहीं था। आरोप लगाया कि उनके आपत्ति जताने पर चेयरमैन प्रतिनिधि व उसके समर्थकों ने उन पर और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि हमलावर टेंडर फंडिंग के आरोप में जेल भी जा चुका है।
वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि संजय सरोज का कहना है कि पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर कार्यालय के कर्मचारियों समेत सभी को उल्टा-सीधा कहने लगे। जानकारी पर वह चेयरमैन के साथ मौके पर पहुंचे। संजय सरोज का आरोप है कि बातचीत के दौरान पूर्व विधायक व उनके समर्थकों ने चेयरमैन को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहे। यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उस पर हमला कर उनकी सोने की जंजीर भी छीन ली। कहा,साजिश के तहत उन पर हमला किया गया।
विवाद और हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी रानीगंज, देल्हूपुर, कोतवाली देहात के अलावा पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने पूर्व विधायक समेत उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने पूर्व विधायक के करीबी दिलीप कुमार पांडेय, नीलेश पांडेय, अनूप सिंह, अमरेश कुमार मिश्रा, पुष्पा सरोज व त्रिवेणी गौतम का मेडिकल कराया।

हाईवे के किनारे घटना देख सहमे रहे लोग
नगर पंचायत कार्यालय के बाहर वाराणसी-लखनऊ हाईवे किनारे भाजपा नेता के समर्थकों व चेयरमैन प्रतिनिधि के बीच विवाद और हंगामा होता देख लोग सहम गए। शोरगुल और अफरातफरी के माहौल में कर्मचारी कार्यक्रम स्थल से कार्यालय के भीतर चले गए। वे पुलिस पहुंचने के बाद बाहर तो निकले, लेकिन चुप्पी साधे रहे। हालांकि विवाद की सूचना पर नगर पंचायत से जुड़े लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। पुलिस पहुंचने के बाद भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
विवाद के बाद अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों की सेहत जांची। उन्हें दवाएं देते हुए चेयरमैन नीलम सरोज ने सम्मानित किया।

वर्जन--

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता समर्थकों व चेयरमैन प्रतिनिधि समर्थकों के बीच विवाद और हंगामे की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि की ओर से तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
शिवनारायण वैश, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed