{"_id":"683c97d3b5f190d68807ec21","slug":"robbery-incidents-are-not-stopping-in-the-district-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-140888-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले में नहीं रूक रहीं लूट की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले में नहीं रूक रहीं लूट की घटनाएं
विज्ञापन
जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ लगातार हो रही है। गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी लूट, चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार थानों की पुलिस शिकंजा कसने का दावा कर रही है। मई माह में पुलिस ने 21 गैंगस्टर के खिलाफ कुंडा, आसपुर देवसरा, हथिगवां, संग्रामगढ़, रानीगंज व अंतू में मुकदमा दर्ज किया। इतना ही नहीं मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और चार बदमाश पकड़े भी गए। पुरस्कार घोषित कुल आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए। पेशेवर अपराधियों की निगरानी के लिए 33 की हिस्ट्रीशीट खोलते हुए तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर रिस्पांस टाइम 5:58 मिनट रहा।
इतनी कार्रवाई के बाद भी बेखौफ बदमाश लगातार चोरी, लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 24 घंटे के भीतर देल्हूपुर में वैन चालक से 2.32 लाख रुपये की लूट हुई। रूपापुर में शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरों ने करीब दस लाख के जेवरात समेट ले गए। पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर सराफ से लाखों रुपये का जेवरात लेकर बदमाश भाग गया। जिसे आज तक पुलिस पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जनपद की पुलिस ने दो स्थानों से 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लीलापुर पुलिस ने घरौरा मोड़ लखपेड़वा बाग के पास से रविवार भोर में गोवध व पशु तस्करी करने वाले गैंगस्टर जौनपुर जनपद के जलालपुर करदहा निवासी विजय वर्मा को पकड़ लिया। आरोपी विजय के ऊपर जौनपुर, चंदौली, अमेठी व प्रतापगढ़ में जानलेवा हमला, पशु क्रूरता समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फतनपुर पुलिस ने गैंगस्टर सुरवामिश्रपुर के भीखीपुर निवासी सरफराज शेख को रविवार भोर में नई कोट से पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद दोनों को जेल भेजा गया। जनपद की पुलिस ने शनिवार की रात दबिश देकर 34 वारंटी पकड़ लिए।