फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ROB will be built between Kohdaur and Ramapur gate, 60 crores will be spent

Pratapgarh News: कोहड़ौर से रामापुर फाटक के बीच बनेगा आरओबी, खर्च होंगे 60 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
ROB will be built between Kohdaur and Ramapur gate, 60 crores will be spent
कोहड़ौर से रामापुर फाटक के बीच फ्लाई ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। निर्माण कार्य पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण से 20 गांवों के करीब 18 हजार लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन


कोहड़ौर स्थित रामापुर में रेलवे फाटक होने से अक्सर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों के आवागमन होने के कारण फाटक बंद रहता है। ऐसे में सड़क पर घंटों जाम लग जाता है। व्यापारी, किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

आवागमन को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग को फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा दिया है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के समीप स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से 18 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 मीटर लंबा होगा आरओबी
फ्लाई ओवर ब्रिज की लंबाई करीब 500 मीटर होगी। दोनों ओर एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित रामापुर फाटक पर लोगों के बढ़ते आवागमन को देखते हुए आरओबी के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

बोले अफसर
आरओबी के निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सर्वे कार्य की प्रक्रिया चल रही है। - एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed