{"_id":"649ef83bd9893f8b780e8924","slug":"retired-air-force-personnel-died-in-suspicious-condition-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-1027-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संदिग्ध दशा में सेवानिवृत्त एयरफोर्सकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संदिग्ध दशा में सेवानिवृत्त एयरफोर्सकर्मी की मौत
Fri, 30 Jun 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 30 Jun 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
हार्ट अटैक से मौत होना बता रहे हैं मृतक के परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उदयपुर के सालवाहनपुर निवासी रामकृष्ण पांडेय (66) एयरफोर्स में मेडिकल कोर से रिटायर्ड थे। गांव में वह अपनी मां तथा पत्नी के साथ रहते थे। उनका पुत्र अजय कुमार पांडेय एयरफोर्स में नौकरी करता है तथा बेटी चिकित्सक है।
शाम करीब चार बजे राम कृष्ण घर के बाहर अपनी पत्नी माधुरी व मां के साथ बैठे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए लोग उन्हें सीएचसी सांगीपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
उदयपुर एसओ निकेत भारद्वाज का कहना है कि मामला संदिग्ध है। ग्रामीणों में आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। जबकि मृतक के परिजन हार्ट अटैक से मौत होना बता रहे हैं। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।