{"_id":"5dd5950a8ebc3e54c979a479","slug":"removal-of-article-370-and-solution-of-ram-temple-pain-in-stomach-of-some-people-keshav-pratapgarh-news-ald2607407146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटाने और राममंदिर का हल निकलने से कुछ लेागों के पेट में दर्द : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटाने और राममंदिर का हल निकलने से कुछ लेागों के पेट में दर्द : केशव
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या।
- फोटो : PRATAPGARH
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यूपी सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। योगी सरकार लोक कल्याण के लिए समर्पित है। विकास कार्यों में किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या विवाद का हल निकलने के बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होगा।
पट्टी विधानसभा के बेलखरनाथधाम ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी-योगी के साहसिक फैसलों का पूरा देश लोहा मान रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एअर स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा कि सीमा पर गोली दागने वाले दुश्मनों को गोले और तोपों से जवाब दिया जा रहा है। बेल्हा को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने की बात कहते हुए कहा कि अब प्रयागराज का सफर और आसान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पट्टी में एक साथ इतनी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण अपने आप में एक इतिहास है। सूबे में कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने उज्ज्वला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना को बेहद कारगर बताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि पट्टी का समग्र विकास ही मेरा लक्ष्य है।
विज्ञापन
पट्टी मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। इसके विकास के साथ मैं कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं हूं। उन्होंने डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपते हुए अविलंब मंजूरी प्रदान करने की मांग की है। कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, राजकुमार पाल, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह, खेदनलाल जायसवाल, राजकुमार सिंह, नवनीत नायक, विनोद पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।