फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief for the teenager's family; investigation reveals no involvement on their part.

Pratapgarh News: किशोरी के परिजनों को राहत, जांच में नहीं सामने आई कोई भूमिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Relief for the teenager's family; investigation reveals no involvement on their part.
पट्टी कोतवाली में मोलनापुर के अपहरण के आरोपी अर्जुन की मौत के मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता और भाई के खिलाफ हत्या की दर्ज प्राथमिकी की जांच शुरू है। करीब एक हफ्ते तक घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई, जिसमें किशोरी के परिजनों की भूमिका नहीं पाई गई। हालांकि, अभी मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। किशोरी के दादा ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर निवासी लल्लू गौतम के बेटे अर्जुन गौतम उर्फ शैलेश (22) के खिलाफ पुलिस ने 17 अगस्त को युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। 20 सितंबर को पुलिस टीम ने युवक के साथ अपहृता को दिल्ली से पकड़कर कोतवाली ले आई थी। 21 सितंबर की सुबह कोतवाली में ही संदिग्ध परिस्थितियों में अर्जुन की मौत गई थी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस के साथ ही किशोरी के पिता व भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

किशोरी के दादा ने डीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि बेटे और नाती को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। उनका परिवार पीड़ित है। पीड़ित परिवार को ही सजा देना गलत है। जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद घटनाक्रम के इस बिंदु पर पुलिस एक टीम गठित की गई थी। करीब एक हफ्ते तक इस पहलू पर टीम की ओर से गहराई से जांच की गई। सीडीआर, सीसीटीवी, कॉल डिटेल्स को संकलित कर साक्ष्य खंगाले गए। परिजनों से कई बिंदु पर लंबी पूछताछ भी की गई। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि सभी साक्ष्यों की विस्तृत जांच के बाद जांच रिपोर्ट में किशोरी के परिजनों की भूमिका नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed