{"_id":"6684768128d7ba7f01022894","slug":"relief-coach-indicator-will-be-installed-at-sandavachandrika-station-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-119893-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: संडवाचंद्रिका स्टेशन पर लगेगा कोच संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: संडवाचंद्रिका स्टेशन पर लगेगा कोच संकेतक
Wed, 03 Jul 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
मां चंदिकन देवी धाम अंतू रेलवे स्टेशन। संवाद
दिल्ली-वाराणसी रेल मार्ग के संडवाचंद्रिका रेलवे स्टेशन पर बड़े स्टेशनों की तरह कोच संकेतक लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को ट्रेन के कोच (बोगी) पता करने में आसानी होगी। ट्रेनों के आने यात्रियों को दौड़भाग करके कोच नहीं खोजना पड़ेगा।
संडवाचंद्रिका स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन आने पर प्लेटफाॅर्म पर कोच का पता करने के लिए इधर-उधर सामान लेकर भाग दौड़ करनी पड़ती है। इससे महिलाओं व बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेल अधिकारियों ने बड़े स्टेशनों की तरह संडवाचद्रिका स्टेशन के दोनों प्लेटफाॅर्म पर कोच संकेतक लगवाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्टेशन पर स्टील बेंच, वाईफाई सेवा, होम सिग्नल पर ट्रेन आते ही अलार्म बजने की व्यवस्था भी की जाएगी।
स्टेशन पर काशी विश्वनाथ, जनता सहित चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। कोच संकेतक न लगे होने के कारण परेशान होना पड़ता है। इसके लग जाने से काफी सहूलियत मिलेगी। विकास मिश्र, किशुनगंज।
विज्ञापन
--
कोच संकेतक लगने से काफी सहूलियत मिलेगी। दिल्ली और देहरादून, पंजाब जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी।
नरेंद्र शुक्ल, कपासी।
वर्जन-- -- -- --
अंतू स्टेशन पर जल्द ही कोच संकेतक लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इसकी तैयारी रेल प्रशासन कर लिया है।
विक्रम सिंह, सूचनाधिकारी डीआरएम।
-- -- --
तीन घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची समर स्पेशल, यात्री परेशान
प्रतापगढ़। वाराणसी से चलकर मां वैष्णोदेवी धाम कटरा को जाने वाली समर स्पेशल मंगलवार को तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं, वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज संगम 45 मिनट, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, पंजाबमेल, पीआरएल पैसेंजर ट्रेन आधा-आधा घंटा की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्री परेशान दिखे। संवाद

वर्जन